Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कॉलेज की छात्रा ने प्राचार्य पर लगाया गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

बलरामपुर।   छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़ित छात्रा ने प्राचार्य के खिलाफ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए रामानुजगंज थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को दोपहर करीब 3.30 बजे वह एक आवेदन लेकर अपनी सहेली के साथ प्रभारी प्राचार्य डॉ रामभजन सोनवानी के कक्ष में गई थी. इस दौरान प्राचार्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गंदे इशारे किए, जिससे वह बुरी तरह से डर गई. घटना के बाद छात्रा ने थाने में जाकर प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले में रामानुजगंज एसडीओपी याकूब मेमन ने बताया कि बीएनएस की धारा 75(3) और 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और विवेचना जारी है. मामले की पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रभारी प्राचार्य पर इस तरह के आरोप लगे हैं. इससे पहले भी उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन उन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई. आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई यह जांच का विषय बना हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. रामभजन सोनवानी का विवादों से पुराना नाता रहा है, पूर्व में भी इनके कई कारनामे सामने आये हैं जिसके कारण शासन ने इन्हें यहां से हटाया था.