Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस व बायोमैट्रिक अटेंडेंस सुनिश्चित करें

रायपुर।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित बटवारा प्रकरणों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए। उन्होंने सभी तहसीलों को खाता विभाजन के प्रकरणों में त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि बी-1 का नियमित पाठन किया जाए तथा तहसीलवार लंबित सभी प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं बायोमैट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी कार्यदिवसों की उपस्थिति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के लिए कहा।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर निगम रायपुर, वीरगांव नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों में सोकपीठ गड्ढ़ों एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत शासकीय कर्मचारियों से योजना का लाभ लेने की अपील भी की।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से खुले रहें। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नगर निगम एवं तहसील प्रशासन को निर्देश दिए कि स्कूल परिसरों के आसपास गुटखा, पान, तंबाकू आदि की दुकानों का संचालन न हो। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर ने यह भी कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान मृत्यु पंजी का अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाए, ताकि मृत व्यक्तियों के नाम पीडीएस दुकानों की सूची से हटाए जा सकें, उनकी फौती प्रविष्टि सुनिश्चित हो तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।