Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर ने मतदान दलों का माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर किया स्वागत, कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया ईवीएम

बलौदाबाजार- लोकसभा चुनाव 2024 बलौदाबाजार जिले में सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो गया. मतदान संपन्न कराकर लौटे मतदान दलों का कलेक्टर सहित प्रशासन के अधिकारियों ने मतदान सामग्री वितरण केंद्र में फुल देकर, माला पहना और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया.

लोकसभा चुनाव के तीसरा चरण का मतदान मंगलवार शाम छह बजे समाप्त हुआ. इसके बाद मतदान दलों के लौटने का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा. वहीं पहली बार मतदान दलों को एक अच्छी व्यवस्था जिला प्रशासन ने दिया, सभी मतदान दल प्रशंसा कर रहे हैं. मतदान कराकर लौटने पर स्वागत किया गया, मिठाई खिलायी गई और छाछ भी पिलाया गया. मतदान दल की महिलाओं ने बताया कि वे पहले भी मतदान संपन्न कराये है पर इस बार बहुत अच्छी व्यवस्था रही. जिसके लिए उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद दिया है. वहीं अब ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया.

कलेक्टर के एल चौहान ने बताया कि मतदान का अंतिम प्रतिशत अभी नहीं आया है. फिर भी जनता ने बहुत अच्छे से लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया. मतदान के दौरान कुछ जगह तकनीकी दिक्कत आई पर हमारी टीम ने तत्काल ठीक कर लिया. जिले के 1009 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न हुआ है. कलेक्टर ने मतदान संपन्न कराने में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है. जिनके सहयोग से सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न हो गया.