Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर-एसपी ने देखी मतदान केंद्र की व्यवस्था, बच्चों को भी पढ़ाया

रायपुर- लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं एसपी संतोष सिंह मंदिर हसौद एवं बहनाकाड़ी के मतदान केंद्र पहुंचे. केंद्र में गर्मी की दृष्टि से मतदाताओं को धूप से बचाव, पेयजल की व्यवस्था और शौचालय के इंतजाम करने के निर्देश दिए. इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया और रोचक जानकारियां भी दी.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने चंदखुरी रोड पर हो रहे पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया और आवश्यक निर्देश दिए. साथ ही वहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. उन्होंने वहां सड़क मोटाई और डामरीकरण सामग्री की जांच की और निर्माण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए.

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह मंदिर हसौद के स्वामी आत्मानंद स्कूल के मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां पढ़ाई कर रहे बच्चों से मिलने पहुंचे. उन्होंने बच्चों से बातचीत की और कुछ प्रश्न पूछे. उत्तर से प्रभावित हो उन्होंने बच्चों को पढ़ाया और रोचक जानकारियां बताई. पढ़ाई के संबंध में प्रश्न भी पूछे. साथ ही बच्चों के भविष्य की शुभकामनाएं दी.