Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर सिंह ने किया आरंग विधानसभा के मतदान केंद्र और एसएसटी पाइंट का निरीक्षण

रायपुर- लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों और एसएसटी पाइंट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार राजकुमार साहू, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला, श्रुति शर्मा मौजूद थे।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग विधानसभा के ग्राम छतौना, परसदा-नवागांव, रसनी और आरंग के स्कूलों के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में मतदाता प्रतिक्षा कक्ष चिन्हाकित किया जाएं और पेयजल, टॉयलेट, पंखा, आवाजाही के लिए पृथक-पृथक दरवाजे का होना सुनिश्चित करें। उन्होंने साथ ही एसएसटी पाइंट रसनी और पारा गाँव का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित कर्मचारियों से बात की और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सजगता से दिए जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाए और पॉइंट से गुजरने वाले सभी वाहनों की गंभीरता के साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर एसएसटी पॉइंट पर कूलर और फ्रीज उपलब्ध कराएं गए है, ताकि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को ठंडा पानी और गर्मी से बचने के लिए ठंडी हवा मिल सके। साथ ही फ्रिज में ओआरएस के पैकेट आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध कराए गए है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारी तुरंत ही इस्तेमाल कर सकेंगे।