Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर ने दिखाई सख्ती, 10 ठेकेदारों का अनुबंध किया निरस्त

कांकेर।    कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने आज जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई. इस बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों के अब तक की प्रगति की जानकारी ली. समीक्षा के दौरान अधूरे निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए 10 ठकेदारों से अनुबंध निरस्त कर दिया है.

दरअसल, समीक्षा में यह जानकारी सामने आई कि जल जीवन मिशन के तहत 192 टंकी के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 191 कार्य प्रगतिरत है. योजना के तहत किये जा रहे कार्य अभी भी अधूरे पड़े है. उन ठेकेदारों को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उनका जवाब नहीं मिला. निर्माण कार्य में रूचि नहीं लेने वाले 10 फर्मों का अनुबंध निरस्त कर उनके खर्चे और जोखिम पर अन्य एजेंसियों से कार्य कराए जाने का आदेश जारी किया गया है. इसके साथ ही कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के सभी प्रगतिरत कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने और आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है.