Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर ने 5 साल की मासूम को थप्पड़ जड़ने वाले प्रिंसिपल को हटाया, BEO को किया प्रभार मुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय से की निलंबन की शिफारिश

बिलासपुर। बहन के साथ स्कूल पहुंची 5 साल की मासूम को थप्पड़ जड़ने वाले प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर के खिलाफ कलेक्टर अवनीश शरण ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच के बाद उन्होंने प्रभारी प्राचार्य पद से हटा दिया है और उन्हें बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने आदेशित किया गया है। इसके अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन को भी पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर एरमशाही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद सोनवानी को मस्तूरी BEO का प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि मामला पचपेड़ी विकासखंड के मस्तूरी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का है। जहां प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर ने अपनी बहन के साथ स्कूल आई हुई 5 साल की मासूम को थप्पड़ मारा और डांट लगाई गई, जिससे वह बुरी तरह से भयभीत हो गई। मामले की शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में इस घटना की पुष्टि होने पर, बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने राठौर को प्राचार्य पद से हटाते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही, उनके निलंबन का प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण रायपुर को भेजा गया है।

मस्तूरी विकासखंड में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आने से स्पष्ट होता है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन का नियंत्रण कमजोर रहा है। इस कारण उन्हें भी पद से हटाते हुए प्रभार ईश्वर प्रसाद सोनवानी, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एरमशाही, को सौंपा गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।