Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट के तीन घंटे बाद पहुंचे कलेक्टर रणवीर शर्मा, 4 घंटे बाद पहुंची दमकल गाड़ियां

बेमेतरा- बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लॉस्ट में 10 से लोगों के मारे जाने की आशंका है. इतनी बड़ी घटना के बाद भी बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं 4 घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. 

बारूद फैक्ट्री में विस्फोट की आवाज 5-6 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. विस्फोट की वजह से प्लांट का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जहां काम करने वाले मजदूरों के शवों के चिथड़े दूर-दूर तक नजर आ रहे हैं, लेकिन घटना के दो घंटे बाद भी घटना के हताहतों की पुष्ट जानकारी तो दूर मलबा हटाने का काम तक शुरू नहीं हुआ है. इस बीच चार घायल मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.