Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गढ़ कलेवा के जीर्णाेद्धार के लिए कलेक्टर कोरबा को किया निर्देशित, बेहतर संचालन के लिए समूह को हर संभव सहायता के दिए निर्देश

रायपुर-       मुख्यमंत्री जन दर्शन में आज कोरबा जिले की गढ़कलेवा चलाने वाली श्रीया स्व-सहायता समूह की महिलाएं आवेदन लेकर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि कोरबा में वे गढ़ कलेवा का संचालन करते हैं। भवन के पुराने होने की वजह से काफी दिक्कत आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर तरीके से संचालन के लिए कुछ सामग्रियों की भी जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने इस पर कलेक्टर कोरबा को निर्देशित किया। उन्होंने समूह द्वारा चाही गई सामग्री भी उन्हें उपलब्ध कराने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़कलेवा के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन और नाश्ता नागरिक गणों को उपलब्ध होता है ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से कहा कि आप लोग अच्छा काम करें। लोगों को जितनी बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे उतना आपकी आर्थिक आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी आर्थिक तरक्की को लेकर बहुत सजग हैं, इसके लिए आपको मैं बधाई देता हूं।