Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश, लू से बचने कलेक्टर ने वितरित किए गमछे

रायपुर- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को हीट स्टोक से बचाने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाएं। एंट्री गेट और अन्य स्थानों पर पंडाल लगाया जाए और साथ ही वहीं पर मिष्ट शॉवर भी लगाई जाए, इससे उन्हे गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही सभी प्रमुख जगहों पर ठंडे पानी, ओआरएस घोल, रसना और नींबू पानी रखें, ताकि कोई भी कर्मचारी डिहाईड्रेशन की समस्या ना हो।

कलेक्टर ने कहा कि सभी ड्यूटी में लगे श्रमिक, सुरक्षा बल और अधिकारी-कर्मचारी को गमछा दिया जाए। जिससे वे लू से बचे रहें। डॉ सिंह ने मतगणना स्थल में ही गमछे का वितरण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों सहित स्वयं भी इसका उपयोग किया। उन्खाने और नाश्ते की अच्छी व्यवस्था रखें।

मतगणना में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को ठंडा पेयजल छाछ इत्यादि मिलता रहे। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथियों के लिए ऑडिटोरियम में इंतजाम किया जाये। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे सहित सभी एडीएम, एसडीएम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।