Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक

रायपुर।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सीएसपीडीसीएल, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियो की बैठक लेकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे जिले में प्राथमिकता से क्रियान्वित किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि सीएसपीडीसीएल, बैंक तथा वेंडर आपस में प्रभावी तालमेल बनाकर कार्य करें, ताकि आवेदकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और उन्हें समय पर सेवा उपलब्ध हो सके। उन्होंने लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, आरबीआई मैनेजर नवीन तिवारी एवं एलडीएम मोहम्मद मोफीज उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बैंकों को निर्देशित किया कि योजना से जुड़े सभी प्रकरणों को गंभीरता से निपटाएं और हितग्राहियों को हर संभव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रकरण रिजेक्ट होने की स्थिति में भी पुनः समीक्षा की जाए और योग्य आवेदकों को योजना से लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास किया जाए। बिजली विभाग को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि यह जनता हित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और इसके लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करना अनिवार्य है।

कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को मासिक व साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने तथा सभी प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।