Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की साप्ताहिक समीक्षा की

रायपुर।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की साप्ताहिक प्रगति समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएसपीडीसीएल के सभी जोनों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों, लंबित मामलों, रिजेक्शन तथा घरों में सोलर पैनल इंस्टालेशन की वर्तमान स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ मिले, इसके लिए सभी बैंक शीघ्रता से प्राप्त आवेदनों को स्वीकृत करें तथा किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “बैंकों द्वारा बिना पर्याप्त कारण के किसी आवेदन को रिजेक्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने बैंक, सीएसपीडीसीएल और वेंडरों—के बीच और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि सोलर पैनल इंस्टालेशन की गति और गुणवत्ता में तेजी आए। पेंडेंसी, रिजेक्शन, सैंक्शन और डिस्बर्समेंट की साप्ताहिक मॉनिटरिंग को अनिवार्य रूप से जारी रखने के निर्देश दिए, जिससे योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी और प्रभावी बना रहे।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, जिला मुख्य लीड बैंक अधिकारी मोहम्मद मोफिज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।