Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर दीपक सोनी ने किया फटाका स्थल का निरीक्षण

बलौदाबाजार। दीपावली पर्व को देखते हुए बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में फटाका दुकानों की तैयारी पूरी हो गई है. जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को स्थल पहुंचकर फटाका दुकानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सोनी ने कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए जगह-जगह पर पटाखे स्टॉल्स लगाए गए हैं. ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी होता है. जैसे- 5किलो का अग्निशामक यंत्र हर दुकान में होना चाहिए, पास में पानी के टैंकर या ड्रम होना चाहिए, फायर ब्रिगेड मौके पर उपस्थित होना चाहिए. जितने भी जगहों पर वायरिंग हुए हैं, वहां पर वायरिंग ढिली न हो. इन सब मापदण्डों का पालन हो रहा है या नहीं यह देखने के लिए हम आए हैं. इसके लिए दौरा कर रहे हैं और साथ ही अलग-अलग SDM को भी अपने-अपने क्षेत्र में दौरा करने के लिए कहा गया है. 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा मापदण्डों का पालन कराने की दिशा में अधिकारियों की एक विशेष कमेटी बनाई गई है. कमेटी द्वारा सेफटी ऑडिट कराया गया है, ताकि पटाखा वेंडर्स के लिए भी सुरक्षा के इंतेजाम पुख्ता हो सके. साथ ही पटाखा खरीदारों की भी सुरक्षा का इंतेजाम हो सके. दीपावली में पटाखा स्टॉल्स में सुरक्षा को लेकर कोई चूंक न हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है.