Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर ने कराया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण: 41 कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद, शो कॉज नोटिस जारी

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले में एक बार फिर सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर जिला संयुक्त कार्यालय भवन गौरेला के 41 कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। इसके परिणामस्वरूप कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

बता दें कि इस निरीक्षण के दौरान, 5 जिला स्तरीय कार्यालयों में ताले भी लगे हुए पाए गए। इनमें श्रम विभाग, रोजगार विभाग, उद्यान विभाग, परिवहन विभाग और जिला व्यापार उद्योग केंद्र शामिल हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि लंबे समय से ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही थी। निर्देश पर अपर कलेक्टर और जॉइंट कलेक्टर की टीम ने कंपोजिट बिल्डिंग में अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान 41 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जवाब मिलने के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।