Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर और एसपी ने बसों में यात्रियों को मतदान करने दिया निमंत्रण, पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर बताई मौजूदगी

बलौदाबाजार-  लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण में 7 मई को मतदान होना है. इसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही मतदाताओं को निर्भिकता और बिना डर भय के मतदान के प्रति जागरूक करने और पूर्ण सुरक्षा की गारंटी के साथ कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने जिले में फ्लैगमार्च निकाला. इसके साथ ही नगर के चौक चौराहे के साथ आम नागरिकों एवं बसों में सफर करने वाले यात्रियों को मतदान के लिए निमंत्रण कार्ड देकर 7 मई को मतदान करने के लिए आमंत्रित किया.

वही बस में सफर कर रही पहली बार मतदान करने वाली शैल बाला मिश्रा ने कलेक्टर व एसपी के इस तरह आमंत्रण देने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि आज बहुत अच्छा लग रहा है कि कलेक्टर व एसपी बस में आकर आमंत्रित किए हैं और मोटिवेट किए हैं मैं अब निश्चित मतदान करूंगी.

कलेक्टर केएल चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर चुका है. वाहनों की व्यवस्था के साथ ही मतदान दलों के रूकने की पूरी व्यवस्था है तथा पुलिस भी सुरक्षा के लिए तैयार है. इसी क्रम में हमने फ्लैगमार्च निकाला है. साथ ही नगर के नागरिकों, बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आमंत्रण पत्र देकर मतदान के लिए आमंत्रित किया है.

एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसलिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल व पुलिस के अधिकारी व जवान तैयार है. आज हमने फ्लैगमार्च निकालकर लोगों को संदेश दिया है कि लोग निर्भिकता पूर्वक मतदान करें.