बिना लाइसेंस के चल रही थी कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री, खाद्य विभाग ने किया सील
कोरबा। गर्मी के मौसम आते ही कोल्ड ड्रिंक और अपनी फैक्ट्री का संचालन बढ़ जाता है. डिमांड के आधार पर अधिक मात्रा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में इसकी बिक्री की जाती है. इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में संचालित आइसक्रीम समेत अन्य फैक्ट्रियों की जांच करने के लिए निकली. इस दौरान दो फैक्ट्री से प्रोडक्ट के सैंपल कलेक्ट किए गए. वहीं एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री को सील कर दिया है.
दादर एरिया स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज की आईसक्रीम फैक्ट्री में जांच करने के लिए पहुंची. विभाग की जांच में लाइसेंस सही पाए गए, लेकिन फैक्ट्री में तैयार हो रहे हैं पानी की गुणवक्ता के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दोनों जगहों से पानी का नमूना लिया.
कोल्डड्रिंक फैक्ट्री को किया सील

शहर के मध्य स्थित डिगापुर वार्ड नं 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी के फैक्ट्री पहुंची. यहां स्लाइस फ्रूट जूस, ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लिए गए. वहीं डिस्ट्रीब्यूटर के लाइसेंस की जांच की गई, जो सही नहीं पाया गया. उक्त जगह का नहीं होने के कारण फर्म को नियमानुसार सील कर दिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि दो आईसक्रीम फैक्ट्री से सैंपल लिए गए हैं. वहीं एक फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के संचालित होना पाए जाने पर सील कर दिया गया. विधिवत कार्रवाई की जा रही है. वहीं सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही मापक पता चल पाएगा. गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.






