Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तमनार में कोयला खदान को लेकर बवाल : महिलाओं ने टीआई को लातों से पीटा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में शनिवार को हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब सीएचपी चौक पर पिछले 15 दिनों से चल रहे धरने को हटाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें टीआई कमला पुसांग गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तमनार क्षेत्र में जिंदल समूह को कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रस्तावित परियोजना को लेकर होने वाली जनसुनवाई को तत्काल निरस्त किया जाए, क्योंकि इससे पर्यावरण को भारी नुकसान होने की आशंका है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के विस्थापन का खतरा पैदा हो गया है।

मंगलवार को जब पुलिस धरना हटाने के लिए सीएचपी चौक पहुंची, तो पहले ग्रामीणों और पुलिस के बीच झूमा-झटकी हुई। इसी दौरान एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण के घायल होने की खबर सामने आई, जिसके बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसी घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव और हंगामे के दौरान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की एक जीप को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही जिंदल समूह की एक बस में तोड़फोड़ और आगजनी की भी खबर है। इलाके में आगजनी और हिंसा के दृश्य देखकर दहशत का माहौल बन गया।

हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस फोर्स को आसपास के थानों से बुलाया गया है, ताकि स्थिति को काबू में किया जा सके। फिलहाल गांव और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के दौरान एक ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर बांध दिया और उसकी पिटाई भी की। हालांकि बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन धरना हटाने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़े। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल ब्लॉक परियोजना से जंगल, जमीन और पानी को नुकसान होगा और सैकड़ों परिवारों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ सकता है। इसी डर के चलते वे जनसुनवाई का विरोध कर रहे हैं।वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी था और हालात अचानक बिगड़े। पथराव और आगजनी की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।