Special Story

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर सीएम विष्णुदेव साय का बयान, कहा- एक साथ चुनाव से देश को होगा बड़ा लाभ

रायपुर।   देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. “वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर बिल शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जाएगा. देश में एक साथ चुनाव कराए जाने के इस फैसले के बाद सियासत भी गरमा गई है. विपक्ष राजनीतिक दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. सीएम साय ने “वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का परिणाम है, जिससे देश को बहुत लाभ होगा. समय की बचत होगी और खर्च की बचत होगी. बार-बार चुनाव के कारण आचार संहिता लगने से विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ता है. अगर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराए जा सकें, तो देश को बहुत बड़ा लाभ होगा.

जनदर्शन में समस्याओं का त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किये गए साप्ताहिक जनदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज जन दर्शन का आयोजन हुआ है. भारी संख्या में पूरे प्रदेश से लोग आए हैं. दिव्यांग आए हैं, लोग व्यक्तिगत और सामूहिक समस्या भी लेकर आए. ज्यादातर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग,स्वेक्षा अनुदान और विभिन्न तरीके समस्याएं लेकर पहुंचे हैं. जो तत्काल में समाधान किया जा सकते हैं वह हम कर रहे हैं. कुछ दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दिए हैं. आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं, जितना तत्काल में संभव है वह किया जा रहा है.

अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों पर सीएम का बयान

जनदर्शन में अधिकारियों के खिलाफ आ रही है शिकायत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कलेक्टर काम कर रहे हैं लेकिन लोगों की आवश्यकता अनंत है. किसी के एक समस्या का निदान होता है तो दूसरा नया आ जाता है.