Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- पिछली सरकार ने लाठी-डंडे बरसाए थे, हमारी सरकार ने सनातनियों पर बरसाए फूल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के भोरमदेव में हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की और भोरमदेव बाबा में पूजा-अर्चना की. इस मौके पर सीएम ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. जिससे प्रदेश में सियासत गरमा गई है.

मुख्यमंत्री साय ने अपने बयान में कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कवर्धा में सनातनियों पर लाठी डंडा बरसाए थे. हमारी सरकार में सनातनियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए है. आप सभी लोगों के आशीर्वाद से हम लोग सरकार में आए हैं. आज भोरमदेव बाबा में पूजा अर्जना की छात्तीसगढ़वासियों के खुशहाली की कामना की है.

सीएम साय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

सीएम विष्णुदेव साय के इस बयान पर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में भाजपा राजनीति करती है. जाति-धर्म के आधार पर समाज को बांटने का काम करते हैं. डहरिया ने कहा कि कावड़ियों पर पुष्प वर्षा ठीक हैं लेकिन ऐसे बयान नहीं देना चाहिए.