Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के UPSC टॉपर्स से CM विष्णुदेव साय ने की बात, शुभकामनाएं देते हुए की उनके प्रगति की कामना

रायपुर-   यूपीएससी मेन्स-2023 का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ. परीक्षा में इस बार छत्तीसगढ़ के चार प्रतिभागियों ने स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की है. इनमें से अनुषा पिल्लै, अभिषेक डेंगे, प्रीतेश सिंह राजपूत और रश्मि पैकरा शामिल हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी परीक्षा-2023 में छ्त्तीसगढ़ के सफल अभ्यर्थियों रायपुर की पूर्वा अग्रवाल, अनुषा पिल्लै, अभिषेक डेंगे, नेहा ब्याडवाल, जगदलपुर की जिज्ञासा सहारे और बलरामपुर की रश्मि पैकरा से बात कर अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की.

बता दें कि परीक्षा के जरिए कुल 1016 प्रतिभागी चयनित हुए हैं. इनमें से टॉप-20 में 15 लड़कों और 5 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है. सूची में पहले स्थान पर लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव हैं. वहीं दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे पर डोनुरु अनन्या रेड्डी हैं.

परीक्षा में 202 रैंक हासिल करने वाली अनुषा पिल्लै आईएएस रेणु पिल्लै और सेवानिवृत्त आईपीएस संजय पिल्लै की बेटी हैं. अनुषा के पहले पिल्लै दंपती के बेटे अक्षय पिल्लै ने 2021 यूपीएससी 51 रैंक हासिल किया था. वर्तमान में अक्षय पिल्लै उड़ीसा कैडर के आईएएस अफसर हैं.

यूपीएससी मेन्स-2023 में चयनित छत्तीसगढ़ के अन्य प्रतिभागियों में से प्रीतेश सिंह राजपूत ने 697 रैंक हासिल किया है. लोरमी के रहने वाले प्रीतेश वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के तौर पर पदस्थ हैं. वहीं एनआईटी पास आउट अभिषेक डेंगे रायपुर के हैं, और रश्मि पैकरा बलरामपुर की रहने वाली हैं.