Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा – ओडिशा में परिवर्तन तय, नक्सलियों के नए पुनर्वास नीति पर विचार कर रही सरकार

रायपुर- ओडिशा दौरे से लौटे सीएम विष्णुदेव साय ने हेलीपेड में पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा, 3 लोकसभा में चुनावी सभा में शामिल हुए. सभाएं सफल रही. चुनावी सभा पिछले 3 दिन और आज के सभा को देखते हुए हम कह सकते हैं कि ओडिशा में परिवर्तन होगा. गृहमंत्री अमित शाह के तारीफ किए जाने पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताया.

कांग्रेस के मुठभेड़ पर सवाल खड़े करने के प्रश्न पर साय ने कहा, नक्सल मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. लगातार हमारे जवानों को सफलता मिल रही है. कांग्रेस के लोग सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले लोग हैं. उन्होंने तो कांकेर में 29 नक्सलियों के मारे जाने को भी नकली बताया. हमारी जानकारी के अनुसार ऐसा कुछ नहीं है. जांच कमेटी बनाई गई है.

नक्सलियों के पुनर्वास नीति पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा, अभी तक पुनर्वास नीति है, जिसके कारण आत्मसमर्पण हो रहा है, लेकिन उसको देख रहे हैं, अच्छा क्या हो सकता है. बहुत जल्दी नया पुनर्वास नीति क्या ला सकते हैं, इस पर सरकार विचार कर रही है.