Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम विष्णुदेव साय ने सोनिया गांधी के बयान पर किया पलटवार, कहा- इनके पास कोई मुद्दा नहीं, चुनाव में कांग्रेस की होने वाली है और दुर्गति …

रायपुर-   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओडिशा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. रवानगी से पहले सीएम साय ने पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है. इसके साथ ही दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर उठाए गए सवाल पर भी जवाब दिया है.

सीएम विष्णुदेव साय ने तीसरे चरण के हुए चुनाव पर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का छत्तीसगढ़ में समापन हो गया है. अच्छा मतदान हुआ है. जिस तरह से हमने पूरे प्रदेश का दौरा किया है. विश्वास के साथ कह सकते हैं कि पूरी सीट हमारी पार्टी जीत रही है. सब तरफ से हमने फीडबैक लिया है.

सोनिया गांधी के बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे उठाए जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. घूम फिर कर उसी में आ जा जाते हैं. इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है.

कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर जताई गई आपत्ति पर सीएम साय ने कहा कि जब जब हारते है EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं और जब जीतते हैं तो सवाल नहीं करते हैं.