Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, कहा – मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर

रायपुर-    भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है. अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि- “आप सभी को मेरा नमस्कार! विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है. इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.

सीएम साय ने कहा, भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है. अब सारे देश में अंधेरा छंटा है, सूरज निकला है, कमल खिला है. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है. समूचे विश्व में आज भारत की पहचान एक सशक्त देश के रूप में हो रही है. राष्ट्रवाद के संकल्प को समर्पित मां भारती को वैभव के शिखर पर फिर से आरूढ़ करने के यज्ञ में लगे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूं.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है, जिसके प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी थे. इस अवसर पर सीएम साय ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन किया.