Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर CM विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता जाहिर की.

सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निवास स्थल पर जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया. संपूर्ण देश लालकृष्ण आडवाणी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है. बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.”

गौरतलब है कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे.