Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CM विष्णु देव साय का पहला विदेश दौरा: जापान और साउथ कोरिया में निवेश आकर्षित करने करेंगे पहल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली से वे देर शाम अपने पहले विदेश प्रवास पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा 10 दिनों का होगा, जिसमें वे जापान और दक्षिण कोरिया का भ्रमण करेंगे। इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवेश और उद्योग विकास के नए अवसरों की तलाश करेंगे।

सीएम साय ने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ को उद्योग और निवेश के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण साबित होगा।

जापान वर्ल्ड एक्सपो में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन हो रहा है, जिसमें वे विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जापान और साउथ कोरिया इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल्स जैसे क्षेत्रों में अद्भुत काम कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान वे नई उद्योग नीति को प्रस्तुत करेंगे और उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

एयरपोर्ट पर मंत्रियों ने दी विदाई

सीएम साय को एयरपोर्ट से रवाना करने के लिए कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। इनमें मंत्री रामविचार नेताम, टंक राम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह दौरा प्रदेश के लिए नए निवेश अवसर लेकर आएगा।

प्रदेश की नई उद्योग नीति पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत को नई दिशा देने के लिए एक समग्र और निवेशक अनुकूल उद्योग नीति बनाई है। इस नीति के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल्स, स्टार्टअप्स और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में निवेशकों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जापान और साउथ कोरिया की कंपनियां तकनीकी विशेषज्ञता और बड़े उद्योगिक अनुभव से समृद्ध हैं। यदि वे छत्तीसगढ़ में निवेश करती हैं, तो राज्य में रोज़गार के अवसर भी बड़ी संख्या में बढ़ेंगे।

विदेश दौरे से खुलेंगे नए अवसर

सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ को उद्योग विकास और निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में उनका यह पहला कदम है। उन्होंने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया जैसे विकसित देशों के साथ उद्योगिक संबंध मज़बूत होने से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।