30 जून को कैबिनेट बैठक लेंगे CM साय, नए चीफ सेक्रेटरी की होगी नियुक्ति
रायपुर। साय कैबिनेट की बैठक 30 तारीख को होगी। इस बैठक में मौजूदा सीएस अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। साथ ही नए सीएस के परिचय की औपचारिकता निभाई जाएगी। आईएएस के 89 बैच के अफसर अमिताभ जैन प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले सीएस हैं। वो चार साल से अधिक सीएस के पद पर रहे। दोपहर 12 बजे से ये बैठक मंत्रालय में होगी।
विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक में मौजूदा मानसून को लेकर भी चर्चा होगी। किसानों को खाद बीज की उपलब्धता, डीएपी की कमी जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी। वहीं मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की जायेगी।





