Special Story

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा न होने पर CM साय का तंज, कहा- कांग्रेस में इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ताओं की देखी जा रही नाराजगी

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग के दौरे के लिए रवाना हुए. रवानगी से पहले सीएम साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने अपने दौरा कार्यक्रम को लेकर कहा कि हर बार दंतेवाड़ा से ही चुनाव का आगाज करते हैं. वहीं से लोकसभा चुनाव की शुरुआत कर रहे हैं. आज दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे.

कांग्रेस के प्रत्याशियों के ऐलान नहीं होने पर सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है. इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है. लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं. इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है. इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं.