Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सलियों के लगातार आत्मसमर्पण पर CM साय का बयान, कहा – हमने कहा था गोलीबारी से कुछ नहीं होगा, नक्सलियों को अब आ रही है सद्बुद्धि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की प्रक्रिया तेज़ी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में नक्सलियों की विचारधारा से मोहभंग हो रहा है और अब वे मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कांकेर जिले में जल्द ही और भी कई नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बात रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शुरू से ही नक्सलियों से संवाद और सुधार की नीति अपनाई है। हमने नक्सलियों से कहा था कि गोलीबारी से कुछ हासिल नहीं होगा। हिंसा छोड़कर अगर वे विकास और शांति की राह पर चलें, तो सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी। साय ने आगे कहा कि अब नक्सलियों को सद्बुद्धि आ रही है। राज्य सरकार नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दे रही है। इसी का परिणाम है कि आत्मसमर्पण करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बता दें कि सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से नक्सलवाद से मुक्त किया जाए और विकास की धारा हर गांव तक पहुंचे।

बिहार चुनाव पर बोले CM विष्णुदेव साय – एनडीए के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में है। बिहार में एनडीए के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है। जनता ने कांग्रेस और राजद के शासन का दौर देखा है और अब बदलाव चाहती है।

CM साय ने आगे कहा कि राजद के शासनकाल में हुए चारा घोटाले जैसे भ्रष्टाचार को बिहार की जनता अभी तक नहीं भूली है। राजद ने बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाया, जबकि एनडीए ने वहां विकास की दिशा में ठोस काम किए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार भी बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।