Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

न्याय यात्रा पर सीएम साय का कटाक्ष, कहा- पहले अपनी पार्टी में अन्याय के शिकार नेताओं को न्याय दिलाने की पहल करें

जशपुर- छत्तीसगढ़ में आज से यानी 11 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होगी. यात्रा को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसा है. सीएम साय ने कहा, पहले राहुल गांधी अपनी ही पार्टी में अन्याय के शिकार नेताओं को न्याय दिलाने की पहल करें. क्योंकि इस देश ने उनकी दक्षिण से उत्तर तक भारत जोड़ो यात्रा का भी हश्र देख लिया है. जिसके बाद जनता ने कांग्रेस को तीन राज्यों से अलग कर दिया था. इस बार राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में है. यहां भी लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया करने का मन बना चुकी है.

आगे सीएम साय ने कहा, पीएम मोदी की गांरटी के सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं. यहां 18 लाख पीएम आवास और महतारी वंदन योजना का जल्द लाभ दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है. किसानों से इस बार 145 मीट्रिक टन बंपर मात्रा में धान की खरीदी की गई है. किसानों को धान की अंतर राशि का भी जल्द भुगतान करा दिया जाएगा.

आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. अभी तेन्दूपत्ता का सीजन आ रहा है. इस बार तेन्दूपत्ता की बढ़ाकर 5500 रुपए करने का निर्णय ले लिया है. इससे वनोपज संग्राहकों को लाभ मिलेगा.