Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खराब मौसम के कारण CM साय का पंडरिया दौरा रद्द, कार्यक्रम में वर्चुअली होंगे शामिल

कवर्धा।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बहुप्रतीक्षित पंडरिया दौरा आज मौसम की खराबी के चलते रद्द कर दिया गया है. खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. अब वे वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होंगे.

बता दें कि सीएम साय को यहां महतारी अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में शामिल होना था, साथ ही क्षेत्रवासियों को 72 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की विकास सौगात देनी थी. दौरे के दौरान 61 विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण और कॉलेज छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों के संचालन की शुरुआत प्रस्तावित थी.

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, विधायक भावना बोहरा और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी तय थी. कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान, पंडरिया में होना था, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी. हालांकि मौसम के कारण मुख्यमंत्री का दौरा रद्द करना पड़ा, अब वे इन कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल होंगे.