Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने टाइगर रिजर्व के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है. अबकी बार उन्होंने गुरु घासीदास तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के तौर पर केंद्र सरकार के बाद साय सरकार द्वारा अधिसूचित किए जाने की खबर के साथ इस कवायद पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा अडंगा डाले जाने का जिक्र किया है. 

पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अदानी-अदानी चिल्लाने वाली कांग्रेस की दरअसल, छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों पर नजर थी, और जब छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटा दिया तो उसी अदानी से तेलंगाना के जरिए पैसा वसूल रही है.

झा ने इसके साथ ही तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व का जिक्र करते हुए कहा कि साय सरकार के नोटिफिकेशन के साथ ही गुरु घासीदास अभयारण्य देश का तीसरा बड़ा ‘टाइगर रिजर्व’ होगा. इस टाइगर रिजर्व को मोदी सरकार ने 2021 में ही यह स्वीकृति दे दी थी लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार ने इसके नोटिफिकेशन पर इसलिए रोक लगा दी, क्योंकि फिर इस क्षेत्र का खनिज आदि का दोहन वह नहीं कर पाती.

उन्होंने अपने तीखे लेख के अंत में लिखा है कि मैं हमेशा कहता हूं कि कांगरेड जिसकी भी भलाई की बात करने लगे, समझ लीजिए उसकी शामत आने वाली है…