Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भूपेश बघेल के आरोपों पर CM साय का पलटवार, कहा – 5 साल बाद जनता ने उखाड़ फेका, ऐसे लोगों को प्रमाणपत्र देने का कोई हक नहीं

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है. आज दुर्ग के मड़ियापार में आयोजित पोला महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री साय ने सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आड़े हाथों लिया. छत्तीसगढ़ सरकार को फेलियर बताने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए सीएम ने कहा, ऐसे लोगों को अब हम लोगों को प्रमाण पत्र देने का कोई हक नहीं है.

सीएम साय ने कहा, बड़े उम्मीद से 5 साल तक जनता ने कांग्रेस को सत्ता में बिठाया था और 5 साल में ऐसी दुर्गति हुई कि 5 साल बाद जनता ने ही उन्हें उखाड़ कर फेंक दिया. ऐसे लोगों को हम लोगों को प्रमाण पत्र देने का कोई हक नहीं है. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनों और पत्रकार वार्ता के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं. वहीं कल 3 सितंबर को कांग्रेस प्रदेशभर में बढ़ते महिला सबंधी अपराध को लेकर मौन प्रदर्शन करने जा रही है.

टीका लगने से मासूमों की मौत मामले की होगी जांच : सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में टीकाकरण के बाद दो बच्चों की मौत मामले में कहा कि इसकी पूरी जांच होगी. अगर स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी प्रकार की कोई गलती या लापरवाही की है तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी.