Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर दक्षिण और झारखंड चुनाव को लेकर CM साय का बड़ा बयान, कहा- भाजपा की बन रही सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा और झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में चुनाव को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है. इसके अलावा उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए कहा कि हमारे (भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी जीत रहे हैं.

बता दें, रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट शुरू से ही भाजपा का किला रही है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगातार 8 बार इस सीट पर जीत हासिल की है. इस वजह से भी भाजपा को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जीत का पूरा विश्वास है. हालांकि, उपचुनाव में इस बार भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी (पूर्व रायपुर सांसद) के साथ युवा नेता आकाश शर्मा का सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है. वहीं झारखंड में भी भाजपा काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है. अब जनता किसे जनादेश देगी यह देखना दिलचस्प होगा.