Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सदन में पहली बार चुनकर आए विधायकों-मंत्रियों के प्रदर्शन से सीएम साय गदगद, कहा- ऐसा लगा ही नहीं कि यह नई विधानसभा है…

रायपुर-  विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया. सत्र के दौरान पहली बार चुनकर आए विधायकों और मंत्रियों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि सभी ने अच्छा परफॉर्मेंस दिया. ऐसा लगा ही नहीं कि यह नई विधानसभा है.

विधानसभा के सत्रावसान के बाद मीडिया से चर्चा में धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पहुंचे युवाओं से विधानसभा में मुलाकात पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जो कभी गांव से नहीं निकले थे, आज वह जगदलपुर, रायपुर घूम रहे हैं. इसका सारा श्रेय गृहमंत्री विजय शर्मा को जाता है. इन युवाओं के अंदर नई सोच विकसित होगी.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नियद नेल्लानार योजना लॉन्च की है. युवाओं ने मुझसे बिजली, स्कूल, अस्पताल, राशन, शौचालय की मांग की है. खेतों में पानी के लिए ट्यूबवेल की मांग की है. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार सारी सुविधाएं वहां पहुंचाएगी. सरकार के प्रति विश्वास बनेगा.

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में हुए क्रॉस वोटिंग पर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की डूबती हुई नैया है. नैया में छेद हो गया है, पानी भर रहा है, लोग अपनी सुरक्षा तो देखेंगे ही.