Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धान खरीदी पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम साय का तंज, कहा- मंडी, खरीदी केंद्र जाकर देखें, नहीं है कहीं दिक्कत

रायपुर। धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि घर में बैठकर किसी के बारे में बोलना आसान होता है. मंडी में जाकर देखें, धान खरीदी केंद्रों में जाकर देखें. तीन तारीख को देखने गए थे, क्या हुआ. अच्छा है लोग जाएं और देखें. ब्लैम लगाने से अच्छा है कि पास से जाकर प्रत्यक्ष देखें. 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धान खरीदी में कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है. छोटी-मोटी दिक्कतें थीं, उसको दूर कर लिया गया है. कहीं भी धान खरीदी बंद नहीं हुई थी. राइस मिलरों से बातचीत नहीं होती तो समस्या हो सकती थी. आज उनसे बातचीत हुई है. समस्या का समाधान हो गया है. बता दें कि कांग्रेस ने 10 दिसंबर को धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

वहीं महादेव सट्टा एप्प को लेकर मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जो भी दोषी है, सभी पर कार्रवाई होगी. चाहे महादेव सट्टा एप का हो या शराब घोटाला, चाहे कोयला घोटाला को हो या DMF घोटाला. कोई भी घोटालेबाज बचेंगे नहीं. सबके ऊपर सख़्ती से कार्रवाई होगी. सीजीपीएससी में जो घोटाला किए थे, उनका भी जेल जाने का सिलसिला शुरू हो गया है.