Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के ‘धान खरीदी केंद्र चलो’ अभियान पर सीएम साय का तंज, कहा- अच्छा है जाएं, दूर बैठकर आरोप लगाने की बजाए खरीदी केंद्र जाकर वास्तविकता जानें…

रायपुर। कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान आज से शुरू हो रहा है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छा है जाएं. दूर से बैठकर ब्लेम करने की बजाए खरीदी केंद्र में जाएं. उनको वास्तविकता का पता चलेगा. 

रायगढ़ में आज होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में आज जारी होने वाली महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त को लेकर कहा कि मोदी को गारंटी में एक बड़ा वादा ये भी था कि महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए देंगे. लगातार ये काम कर रहे हैं. हर महीने के पहले हफ़्ते में ही एक हजार देने का काम कर रहे हैं. आज दिसंबर माह की किश्त भी रायगढ़ से हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे.

इसके साथ ही जनादेश दिवस को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज तीन दिसंबर हैं. हम इसे जनादेश दिवस के रूप में मना रहे हैं. एक साल पहले विधानसभा चुनाव का परिणाम आया था, और छत्तीसगढ़ की जनता ने, माता-बहनों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता को मेरा आभार.

प्रदेश में सीधे होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब हम पंद्रह साल सरकार में थे, तब नगरीय निकाय का चुनाव सीधे मतदाताओं से ही होता था. इसे पिछली सरकार ने इनडायरेक्ट कर दिया था. अब फिर हमने डायरेक्ट कर दिया है. निश्चित रूप से इससे जनता को महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने का मौका मिलेगा.