Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रामसेवकों के दल को सीएम साय ने किया अयोध्या रवाना

रायपुर-    राम के ननिहाल के रामभक्तों का दल अयोध्या रवाना हुआ है। अयोध्या में छत्तीसगढ़ के रामभक्त लंगर चलायेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के राममंदिर से कार्यकर्ताओं के दल को रवाना किया। छत्तीसगढ़ की तरफ से अयोध्या में 60 दिनों तक भंडारा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें दर्शनार्थियों के भोजन पानी का प्रबंध किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया।

छत्तीसगढ़ की 6 समितियां भंडारे का आयोजन करेगी। विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है। आपको बता दें कि अयोध्या में छत्तीसगढ़ की तरफ से कई बार अलग-अलग खेप में सामिग्री पहुंचायी गयी है। ट्रकों में भरकर जहां सुगंधित चावाल और हरी सब्जियों के अलावे चिकित्सकों और पारा मेडिकल की टीमें भी छत्तीसगढ़ से अयोध्या भेजी गयी है। वहीं अब छत्तीसगढ़ की तरफ से 60 दिन के भंडारे का भी प्रबंध किया जा रहा है।