Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के BJP-BJD मौसेरे भाई वाले बयान पर CM साय का पलटवार, कहा – जनता का विश्वास खो चुकी है कांग्रेस, ओडिशा में परिवर्तन तय

रायपुर- कांग्रेस के ओडिशा में बीजेपी
और बीजेडी मौसेरे भाई कैसे काम करने वाली बयान पर सीएम विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस के बयान का कोई अर्थ नहीं है. कांग्रेस पूरे देश में जनता का विश्वास खो चुकी है. कांग्रेस से बीजेपी आए नेताओं को सैलजा के लोकसभा भेजने पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा, बीजेपी के हमारे मंत्रीगण, प्रभारीगण, सभी ओडिशा, झारखंड सभी जगहों पर जाकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं.

भूपेश बघेल के रायबरेली दौरे को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने तंज कसते हुए कहा, वो तो पहले भी कई प्रदेश के चुनावों का प्रभार संभाल चुके हैं, लेकिन कही सफलता नहीं मिली है. उत्तरप्रदेश ऐसे बड़े प्रांत में मात्र दो सीट उनके प्रभार में कांग्रेस जीते थे तो ऐसा तो नहीं है कि वह गए हैं और बड़ी कामयाबी हासिल की है.

ओडिशा दौरे पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा, आज ओडिशा चुनावी दौरा का पांचवां दिन था. अभी तक 6 लोकसभा क्षेत्र और 13 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं. बहुत अच्छा वातावरण है. बीजेपी के पक्ष में निश्चित तौर पर प्रदेश की सरकार बदल रही है. वहां की जनता परिवर्तन चाह रही है. बीजेपी की सरकार बनेगी. लोकसभा में अधिकांश लोकसभा सीट पर बीजेपी जीतेगी.