Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम साय ने भाजपा की बैठक का ‘मोदी की गारंटी’ से जोड़ा नाता, कहा- योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास है, मंत्री-सांसद करेंगे प्रदेशभर में औचक निरीक्षण

रायपुर। भाजपा की संगठन बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार प्रदेश में प्रारंभ हुआ है. 15 महीनों की सरकार है. पीएम मोदी के वादों को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पूरा करने प्रयास किए हैं. चाहे प्रधानमंत्री आवास की बात हो, धान खरीदने की बात हो या फिर महतारी वंदन योजना हो. सुशासन देंगे, भ्रष्टाचार के मामले जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास है, इसके लिए मंत्री और सांसद प्रदेश भर में औचक निरीक्षण करेंगे. 11 तारीख तक पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे और उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे.

वहीं गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन के संबंध में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन करते रहती है. उनकी करनी और कथनी में बहुत फर्क होता है. पार्टी आज देश की जनता का विश्वास खो चुकी है. चाहे कुछ भी करले जनता का विश्वास खो चुके हैं. सिर्फ ब्राह्मण ही नहीं, पूरे देश की जनता उनसे दूर हो रही है.

वहीं वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर विष्णु देव साय ने कहा कि इसके लागू होने से समय और खर्च की बचत होगी. चुनाव चलते रहते हैं, आचार संहिता लगी रहती है. कई काम प्रभावित होते हैं, इसलिए प्रधानमंत्री का प्रयास है. इसके लिए पूरे देश में वन नेशन वन इलेक्शन लागू हो.

उन्होंने कहा कि इस दिशा में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अध्यक्षता में कमेटी बनी है. हमने भी अभी छोटा सा प्रयास नगरी निकाय और पंचायत चुनाव के साथ कराकर उस दिशा में कदम रख चुके हैं.