Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बस्तर में CM साय ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

जगदलपुर। विधानसभा चुनाव जीतने और सरकार बनाने के बाद बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रथम बार जगदलपुर आगमन हुआ. यहां भाजपा ने संभागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया. बस्तर संभाग के दूर-दराज से कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का सीएम साय ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मान किया. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साहू और विजय शर्मा भी शामिल हुए.

सम्मान समारोह को लेकर बस्तर संभाग के कद्दार नेता व वन मंत्री केदार कश्यप ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों से भूपेश बघेल के कुशासन को उखाड़ फेंकने हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की. भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है. कार्यकर्ताओं के समर्पण का सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया है. यह हमारे बूथ स्तर, मंडल स्तर सहित सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है.

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि, हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जिस परिश्रम और योजना के साथ काम किया उसका परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है. जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता आगे कार्य में जुट गए हैं. हम जीत का जश्न मनाने में समय व्यर्थ नहीं कर रहे, बल्कि आगे मोदी की गारंटी को पूरा करने के कार्य में जुट गए हैं.

उन्होंने कहा, जन-जन को मोदी की गारंटी का लाभ मिले. केंद्र सरकार के योजनाओं से सभी लाभान्वित हो इस बात की रचना योजना की जा रही है. लोकसभा चुनाव में हम बस्तर सहित प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीट जीतेंगे. कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जा कर पीएम मोदी के योजनाओं और संदेश को पहुंचाने का काम कर रहे हैं. देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने का संकल्प हम सबने लिया है. लोकसभा चुनाव में भी हम पूरा छत्तीसगढ़ जीतेंगे.

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिलने वाला है. प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन, कृषि सहित सभी क्षेत्र में चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कार्य किया जा रहा है. सरकार के योजनाओं का लाभ जनता को सही ढंग से मिले इस बात के लिए हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता के बीच कार्य कर रहे हैं. सरकार और जनता के मध्य हमारे कर्मठ कार्यकर्ता एक कड़ी बनकर कार्य करते हैं.

वन मंत्री कश्यप ने जगदलपुर में आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का आधार है. कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही विधानसभा चुनाव 2023 में बस्तर संभाग के 8 सीटों पर भाजपा ने विजयी हासिल किया और प्रदेश में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया. संगठन के कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं का पुनः आभार.