Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CM साय ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार, कहा- इस चुनाव में कांग्रेस की होगी दुर्गति

रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि, राहुल गांधी ख़याली पुलाव पकाते रहेंगे, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, वह मुद्दाविहीन हो गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है. 

दरअसल, राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि, ये चुनाव मोदी के हाथ से निकल चुका है। राहुल के इसी बयान पर सीएम साय ने पलटवार किया है. 

सीएम साय ने कहा- राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कभी बोलते हैं कि, संविधान खतरे में है, तो कभी बोलते हैं आरक्षण समाप्त हो जाएगा। जबकि मोदी कह चुके हैं कि, ना संविधान खतरे में है, न किसी का आरक्षण समाप्त होगा। सीएम साय ने आगे कहा- ये लोग जनता का विश्वास खो चुके हैं, जनता इन पर विश्वास करने वाली नहीं है।

उन्होंंने कहा- मैं मध्यप्रदेश, तेलंगाना एवं उड़ीसा में प्रचार करने के बाद आज झारखंड आया हूं। जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, सभी जगह वातावरण भाजपा के पक्ष में है और 400 पार का हमारा लक्ष्य साकार होता दिखाई दे रहा है। 

उन्होंने कहा कि, एक समय ऐसा होता था कि कांग्रेस वर्सेस ऑल होते थे, लेकिन आज देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी ने जीता है इसलिए आज “बीजेपी वर्सेस ऑल” है।

वहीं हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- जैसी करनी वैसी भरनी। यह झारखंड के लिए शर्म की बात है कि, एक मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार कर रहा है। कोई अच्छे कार्य के लिए वह जेल नहीं गए हैं, भ्रष्टाचार के मामले पर जेल गए हैं।