Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम साय ने बेमेतरा फैक्ट्री में ब्लास्ट पर जताया दु:ख, कहा-

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट को लेकर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया एक्स (ट्वीटर) पर लिखा कि “बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।”

बता दें, बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें 8-10 लोगों के मारे जाने और 10-12 लोगों के घायल होने की खबर है।

वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी ट्वीट कर संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा कि, बेमेतरा के ग्राम पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट की दुःखद घटना का समाचार मिला। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोकाकुल परिजनों को इस दुखद समय में धैर्य प्रदान करें।