Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CRPF जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर CM साय ने जताया दुख, डॉक्टरों को उचित चिकित्सा के दिए निर्देश

रायपुर-   जगदलपुर से कोंडागांव जा रही सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. जिस पर सीएम साय ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर लिखा, जगदलपुर से कोंडागांव जा रही सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद खबर प्राप्त हुई. हादसे में घायल 12 जवानों और बस ड्राइवर की उचित चिकित्सा के निर्देश दिए हैं. मैं ईश्वर से सबके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

बता दें कि बस्तर के रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे. इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए थे. ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं. जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे. रतेंगा अंधा मोड़ पर बस रोड से नीचे उतरने से पलट गई. हादसे में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.