Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को उखाड़ने पर भड़के CM साय, बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

रायपुर। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ मामले में जाँच शुरू कर दी है। इस घटना से शहर में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य VIP चौक पर जमा हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अचानक हुए इस विरोध से चौक पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास का इलाका कुछ समय के लिए तनावग्रस्त रहा। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस तरह की हरकत छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज की गई है, इसलिए कानूनी कार्रवाई तय है।