Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान की सीएम साय ने की आलोचना, कहा- मैं भी मोदी का परिवार, पहला डंडा मुझे मारें…

रायपुर-  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आलोचना की है. उन्होंने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री को अनेकों तरह से गाली दी गई हैं, जिसका खमियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा. मैं भी मोदी का परिवार हूँ, पहला डंडा मुझे मारें. 

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमार चौधरी के नामांकन में शामिल होने के लिए महासमुंद रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री के लिए बोला है. उनको लाठी मारने वाला आपका ही सांसद होगा. इस तरह के बयान को जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली है. एक भी सीट कांग्रेस को नहीं जीतने देंगे.

वहीं पुलिस से मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है, तब से नक्सलवाद से मजबूती के साथ लड़ रहे हैं. हम लगातार सुरक्षा केंद्र खोल रहे हैं. नए सुरक्षा केंद्र को हम विकास कैंप कहते हैं. विकास कैंप के माध्यम से संवेदनशील एरिया तक राशन के साथ अन्य सुविधाओं को पहुंचाने का काम करते हैं.