Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी पर सीएम साय ने सुरक्षा बलों को दी बधाई, कहा –

रायपुर- दंतेवाड़ा जिले के गिरसापारा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवानों ने 15 नक्सलियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. पकड़े गए नक्सलियों में सात महिला और आठ पुरुष नक्सली हैं, जिसमें से एक नक्सली बीजापुर और 14 नक्सली नारायणपुर जिले के हैं. सुरक्षाबलों को मिली इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है.

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दंतेवाड़ा के गिरसापारा की दूरस्थ पहाड़ियों से 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. नक्सलमुक्त बस्तर की दिशा में यह एक और कदम है. नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जो उसके खात्मे तक जारी रहेगी.

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है. सुरक्षाबलों द्वारा बस्तर संभाग में रोज नक्सलियों को मारने, गिरफ्तार किए जाने या आत्मसमर्पण करवाने में सफलता मिल रही है. नक्सलवाद के खिलाफ इस लड़ाई में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से आशातीत सफलता मिल रही है.