Special Story

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में फायरिंग के आरोपियों को जल्द पकड़ने का सीएम साय ने दिलाया भरोसा, पुलिस के पिछले बार की मुस्तैदी का किया जिक्र…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी में कोयला कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग की घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि जिस मुस्तादी के साथ पिछली बार अमन साहू गैंग के लोगों को पकड़ा था. इस बार भी बहुत जल्दी पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी.

जशपुर में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज हमारे विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में मतदाता का अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं. वहीं शनिवार को मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौटे मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अयोध्या में पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम के दर्शन किए. पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. हनुमानगढ़ी में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना किए. सरयू नदी भी गए थे, वहां भी पूजा पाठ किया.

7 राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने 13 में से 10 सीट में जीत हासिल की है, वहीं भाजपा को दो सीटों पर सफलता मिली है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं. चुनाव में जनता के हाथ में निर्णय होता है. भाजपा का प्रदर्शन समीक्षा का विषय है.