Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम साहब…शादी के लिए लड़की जुगाड़ करा दीजिए… सुशासन तिहार में युवक की अनोखी मांग

धमतरी। साय सरकार के सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव, शहर-शहर लोगों की समस्याओं का समाधान करने आवेदन लेने का सिलसिला जारी है. आम जनता से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे. सुशासन तिहार में धमतरी के युवक का आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सीएम विष्णुदेव साय से शादी के लिए लड़की जुगाड़ करा देने की मांग की है.

दरअसल मामला धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक का है. अमाली गांव में रहने वाले रजमन ध्रुव ने सुशासन तिहार के दौरान आवेदन लगाकर सीएम साय से अनोखी मांग की है. रजमन ध्रुव ने अपने आवेदन में लिखा है कि ”पिछले 10 साल से लड़की खोज रहा हूं, लेकिन अब तक कोई मिली नहीं. मेरे माता-पिता नहीं है, जिसके कारण घर में अकेले रहने में दिक्कत होती है. कृपया मेरा जुगाड़ करवा दें.

सुशासन तिहार के तहत पहले चरण में आवेदन प्राप्त करने का सिलसिला जारी है. प्रथम चरण में तीन दिनों में तीन लाख 18 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 2 लाख 89 हजार 648 आवेदन विभिन्न मांगों से संबंधित है. शिकायतों से संबंधित आवेदनों की संख्या मात्र 19 हजार 375 है.