Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नहीं रहे CM मोहन के पिता पूनमचंद यादव: हीरा मिल में नौकरी से की थी शुरुआत, उज्जैन में लगाई भजिए की दुकान, जानिए उनके बारे में

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का आज मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने उज्जैन के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। उनके निधन की खबर सुनते ही सीएम ने अपना सारा कार्यक्रम रद्द कर दिया है और उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं।

शुरूआती दिनों में पूनमचंद यादव रतलाम से उज्जैन आए थे। यहां आकर उन्होंने सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की। जिसके बाद उज्जैन शहर के मालीपुरा में भजिए और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान लगाई। अपने जीवन में कठिन संघर्ष कर अपने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। 

पिता से अस्पताल में मिल पहुंचे थे सीएम मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पिता से मिलने के लिए रविवार को अस्पताल पहुंचे थे। यहां पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। लेकिन वह यह नहीं जानते थे कि यह उनके पिता के साथ उनकी आखिरी मुलाकात है।