Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर CM मोहन यादव की प्रतिक्रिया, कहा-

भोपाल। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर रोज हो रहे खुलासों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आहत कर देने वाली ये घटना समाज के लिए सबक है और बच्चों के संबंध जोड़ते समय बारीकी से हर बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। डॉ. यादव ने कल रात अपने बयान में कहा कि वे इंदौर के नव विवाहित युगल से जुड़ी घटना से आहत हैं। इससे हम सबको सबक मिलता है। यह बहुत कष्टकारी घटना है।

उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की जो घटना हुई है, ये समाज के लिए सबक भी है और बहुत दर्दनाक घटना है। आगे से हमको कई सारे सबक मिलते हैं, खासकर बच्चों को भी, जब संबंध जोड़ते हैं, विवाह में दो परिवार जुड़ते हैं। बहुत बारीकी से सारी बातों का भी ध्यान रखने की जरूरत भी है। विवाह के बाद बच्चों को इतनी दूर जाने देने के मामले में भी विचार करने की जरूरत है। राजा और सोनम की शादी इंदौर में 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने गुवाहाटी के बाद शिलांग पहुंचे। वहां 23 मई को दोनों लापता हो गए। दोनों की लंबी तलाश के बाद दो जून को एक गहरी खाई से राजा का शव मिला था, वहीं सोनम लापता हो गई थी।

लंबे समय तक छानबीन के बाद भी सोनम के ना मिलने पर उस पर ही शक गहरा रहा था। इसी बीच दो दिन पहले सोनम गाजीपुर के एक ढाबे से अचानक सबके सामने आई। इसके बाद उसे गाजीपुर पुलिस ने अपने पास रखा और बाद में शिलांग पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। मामले की पूरी जांच शिलांग पुलिस ही कर रही है, जहां राजा की हत्या का प्रकरण दर्ज है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम ही है, जिसने कथित तौर पर अनिच्छा से विवाह के कारण अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। मामले में सोनम समेत पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, जिनमें एक सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह भी शामिल है।